टुंडी न्यूज
झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई

- धनबाद/टुंडी
मुनीडीह दुर्गा मंडप प्रांगण में शुक्रवार को झारखंड आंदोलन के चार शहीदों—बिरजू महतो, वीरबल महतो, हरिपद महतो और जालंधर तिवारी—की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। टुंडी विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने कहा कि इन शहीदों ने झारखंड निर्माण और महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिरजू महतो की पत्नी मंजूती देवी, हरिपद महतो की बेटी फुदिया देवी, वीरबल महतो की पुत्रवधू टेपनी महताइन, जिला संगठन सचिव मनोज महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो कार्यकर्ता और शहीदों के परिवारजन मौजूद रहे।















