झारखंड के प्रेरणास्रोत स्व बिनोद बाबू 34 वें पुण्यतिथि पर याद किए गए बंगारो स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन

- टुण्डी
झारखंड के जननायक एवं प्रेरणास्रोत स्व बिनोद बिहारी महतो की 34 वें पुण्यतिथि पर पश्चिमी टुंडी के बंगारो स्थित आदमकद प्रतिमा पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम की गरिमामय उपस्थिति में आज़ गुरुवार को नम आंखों से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।अपने संबोधन में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज़ झारखंड अलग होने में बिनोद बाबू की अहम् भूमिका है तथा पढ़ो और लड़ो की बुलंद नारा से आज़ झारखंड में दबे कुचले शोषित पीड़ित को उनका सही हक मिला है उन्होंने झारखंड को संवारने एवं उज्जवल भविष्य को लेकर हमेशा तत्पर रहते थे।

साथ ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में आज़ भी उनके नारों से लोगों को न्याय मिल रहा है झारखंड के लोग जब तक शिक्षित नहीं होंगे उन्हें न्याय नहीं मिल पायेगा पढ़ो और लड़ो की सही सीख से बिनोद बाबू के पदचिन्हों पर चलकर आज़ झारखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहे है लोग शिक्षित होकर रोजगार कर परिवारों को एक अच्छी परवरिश कर रहे हैं। माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा मीना हेंब्रम,काली प्रसाद महतो, ज़लील अंसारी,सोनू देवी( पूर्व पंचायत समिति सदस्य ) समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।














