News

टुंडी के फुलझर बरवाटांड़ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 5 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति सह विशाल भंडारा

रूद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति सह भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

टुंडी/धनबाद | लूनिया टाइम्स न्यूज | धार्मिक समाचार | Deepak Kumar Pandey

टुंडी प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र अंतर्गत फुलझर बरवाटांड़ गांव में आयोजित पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ का समापन मंगलवार दोपहर पूर्णाहुति और भंडारे के साथ श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 02 17 at 5.43.02 PM 1 WhatsApp Image 2026 02 17 at 5.43.02 PM

महायज्ञ के यजमान बालेश्वर महतो ने बताया कि रूद्र महायज्ञ सह द्वितीय वार्षिक महोत्सव के अंतिम दिन पूर्णाहुति के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान केवल एक गांव ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांवों में सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। कथा श्रवण और यज्ञ जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कारों का विकास होता है और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

वर्ष में कम से कम एक यज्ञ आयोजन से समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को बल मिलता है।

भंडारे के सफल आयोजन में बालेश्वर महतो, युगलकिशोर महतो, छठीराम महतो, हीरालाल महतो, तोताराम महतो, दीपक कुमार महतो, मधुसूदन महतो, चौपाल कुमार महतो सहित सभी यज्ञ समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

© 2026 Looniya Times News | धार्मिक एवं सामाजिक समाचार

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button