Short News
टुंडी के लोधरिया में मछली लदी पिकअप वैन पलटा, पुलिस के सहयोग से मामला सलटा

- टुंडी / धनबाद
टुंडी थानांतर्गत टुंडी गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर लोधरिया के पास धनबाद से गिरिडीह जा रही मछली लदी पिकअप वैन संख्या जेएच 10 सीएम 4920 तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे पिकअप वैन में लदे मछली से भरे कार्टून सड़क पर पूरी तरह से बिखर गया पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि फोम का कार्टून होने के वजह से मछली को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वाहन चालक को भी मामूली चोट लगी है। घटना की सूचना पाकर टुंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया















