टुंडी न्यूज

टुण्डी के पोखरिया स्थित शिबू आश्रम में गुरुजी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

  • IMG 20250805 WA0014

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

आश्रम को बहुत जल्द कायाकल्प किया जायेगा – मथुरा प्रसाद महतो


टुण्डी: टुण्डी प्रखंड के मनियांडीह थाना क्षेत्र में स्थित शिबू आश्रम में आज़ गुरूवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह विधायक एवं गुरुजी के साथ साये की तरह रहने वाले मथुरा प्रसाद महतो ने अश्रुपूरित नेत्रों से उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने सभी समर्थकों के साथ मौन धारण किया एवं काफी असहज महसूस किया। साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को नेमरा श्राद्धकर्म के बाद टुण्डी में भी अलग से श्राद्धकर्म की तैयारियों में जुट जाने के लिए दिशानिर्देश तय किया।

WhatsApp Image 2025 08 07 at 16.53.37

इसके अलावा उन्होंने कहा कि चूंकि अपने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का यह आश्रम कर्मभूमि के रूप में जाना जाता है इसलिए इस आश्रम को बहुत जल्द कायाकल्प किया जायेगा एवं उनके आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके अलावा शिबू सोरेन इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज बड़बाद कॉलेज टुण्डी में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,मदन महतो,टुण्डी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, प्रवक्ता कामेश्वर प्रसाद सिंह , प्रखंड सचिव अब्दुल रशीद अंसारी, जाहिद अंसारी , मुखिया सह झामुमो वरिष्ठ नेता बसंत नारायण तिवारी, मुखिया इन्द्रलाल बास्की ,अनवर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सह मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी ,छोटू अंसारी, जैनुल अंसारी , सुरेन्द्र सोरेन , बासुदेव मंडल, रूस्तम काजी, धनेश्वर मुर्मू, अब्दुल गनी, ज़लील अंसारी, इम्तियाज हुसैन, इस्लाम अनवर, संतूलाल किस्कू, आनंद महतो,मनोज महतो,मोनिका देवी समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button