News

टुण्डी के बराकर नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

  • टुण्डी

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी प्रखंड के बराकर नदी तट पर आज़ बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम तब देखने को मिला जब हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए बाबा नंदानाथ की दरबार में जयघोषों से पूरा दरबार गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उनके चरणों में माथा टेका और दीपों से उनके आसन को चारों ओर से जगमगाया गया। गौरतलब हो कि बराकर नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाबा के प्रति सच्ची सोच रखने वालों की जनसैलाब उमड़ पड़ता है और लोग दूरदराज़ों से पैदल चलकर आते हैं एक जल चढ़ाते उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

WhatsApp Image 2025 11 05 at 4.57.29 PM

आज़ कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ों के अलावा बच्चे भी जल चढ़ाते हुए देखें गए । बाबा की सत्यता आज़ भी लोगों में क़ायम है इनकी कृपा से कई लोग स्वस्थ जीवन के साथ साथ बाल बच्चों के साथ एक अच्छी जीवन जी रहे हैं। इनके दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण की जाती है। आज़ के दिन आसपास के अलावा धनबाद, गोविन्दपुर, गिरिडीह, राजगंज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पधारे थे। आज़ के इस पावन दिवस पर भक्ति और विश्वास का अद्भूत नजारा देखने बनता था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजगंज निवासी नीलकंठ रवानी अपने सपत्नीक बराकर के पावन नदी तट पर आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना किया। जबकि पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने भी आज़ कार्तिक पूर्णिमा जैसे पवित्र पर्व पर आस्था की डुबकी लगाते हुए अपने परिवार एवं कांग्रेस पार्टी की सत्ता वापसी के लिए प्रार्थनाएं मांगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button