News

टुण्डी के वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र तिवारी का निधन, नदी घाट पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

लूनिया टाइम्स न्यूज | दीपक पाण्डेय, टुण्डी

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी प्रखंड के पूर्णाडीह गांव निवासी वयोवृद्ध शिक्षक तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के करीबी रहे राजेंद्र तिवारी का गुरुवार तड़के लगभग 3:30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचते देखे गए।

बताया जाता है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन के दौरान बनी समानांतर सरकार में दिवंगत राजेंद्र तिवारी शिक्षा मंत्री की भूमिका में रहे थे।

WhatsApp Image 2026 03 05 at 3.31.04 PM

निधन की सूचना मिलने पर टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो बराकर नदी घाट पहुंचे और पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसी दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो सिन्दुवारीटांड़ मधुरसा गांव भी पहुंचे, जहां 28 वर्षीय शंकर सोरेन की मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हुई मौत पर उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी, कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल, झामुमो नेता तपन कुमार तिवारी, बसंत महतो, फूलचंद किस्कू, किशोर कुमार गुप्ता, कृष्णा मंडल, अमित गुप्ता, मनोज महतो, सुमित महतो, वीरू सिंह, संतूलाल किस्कू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button