टुण्डी पुलिस द्वारा लोधरियां डाका कांड का उद्भेदन मुख्य सरगना अनिल मुर्मू को भेजा जेल

- टुण्डी
टुण्डी पुलिस ने लोधरियां टांसफार्मर डाका कांड का उद्भेदन करने में सफलता पाई है मनियांडीह थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी अनिल मुर्मू को कल शाम कोल्हर मोड़ से गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां आज़ उसे मंडल कारा धनबाद भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि 23 अक्टूबर 2024 की रात 15-20 की संख्या में अपराधी लोधरियां पेट्रोल पंप के ठीक सामने निर्माणधीन पानी टंकी के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर का क्वाईल सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट कांड को अंजाम देकर भागने में सफल हुए थे आज उसी कांड का मुख्य सरगना मनियांडीह थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी अनिल मुर्मू पिता क्रंदन मुर्मू टुण्डी पुलिस द्वारा बड़े ही नाटकीय ढंग से कल शाम कोल्हर मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।वादी विद्युत अभियंता सब डिवीजन के आवेदन पर टुण्डी थाना कांड संख्या 97/2024 दिनांक 20/10/2024 धारा 324(5) 310 (2) बी एन एस का मुख्य अभियुक्त अनिल मुर्मू को अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव ,अवर निरीक्षक अखिलेश प्रसाद तथा अंजन मंडल की अभिरक्षा में मंडल कारा धनबाद भेजा गया।टुण्डी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि लोधरियां डाका कांड के मुख्य अभियुक्त अनिल मुर्मू की निशानदेही पर सभी अपराधियों को बहुत जल्द सलाखों में भेजा जायेगा।