टुण्डी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मूरत महतो की सेवानिवृत्ति पर स्वामी विवेकानंद मध्य विद्यालय टुण्डी के प्रांगण में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विदाई सह स्वागत समारोह में उपस्थित सभी वक्ताओं ने महतो की कार्यों को सराहा एवं अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी गई। बहुत कम समय में मूरत महतो ने अपने कार्यों लेकर शिक्षकों के बीच एक अच्छी पहचान बनाने में सफल हुए थे.शिक्षक तो क्या एक एक बच्चा उनकी विदाई में भावुक हो गए। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मूरत महतो ने अपनी विदाई सह स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशालीऐहूं जो टुण्डी की हर वर्गों का स्नेह एवं प्रेम मिला आज़ टुण्डी जैसे अपना घर तुल्य स्थान को छोड़कर जाने पर काफी अफसोस हो रहा है।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद, क्षेशिप राजीव रंजन सिंह, दोनों बीपीओ उमेश पासवान एवं गौतम दास,वर्तमान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहदेव महतो, सेवानिवृत्त बासुकीनाथ पाण्डेय, सीताराम पाण्डेय,शिक्षक अशोक कुमार पाठक, मनोज कुंभकार, कुमार गौरव, हरिमोहन मुखर्जी, संतोष राय, नवीन चन्द्र सिंह, जाहिद हुसैन, त्रिलोचन पाण्डेय, सुरेश कुमार गुप्ता कोमेश हांसदा शत्रुघ्न चौधरी, कुलदीप पाण्डेय,मल्याशिष बनर्जी, मंगल प्रसाद महतो समेत बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक एवं पारा शिक्षक उपस्थित थे।
Thank you for your shening. I am worried that I lack creative ideas. It is your enticle that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I like what you guys are up also. Such intelligent work and reporting! Keep up the excellent works guys I?¦ve incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my site