टुंडी न्यूजझारखंड
टुण्डी में सदस्यता अभियान को लेकर संयोजक मंडली की बैठक आहूत
टुण्डी में संयोजक मंडली की भूमिका अहम् हो - विधायक

- टुण्डी
टुण्डी प्रखंड के लोधरियां स्थित वन वाटिका में आज मंगलवार टुण्डी प्रखंड संयोजक मंडली के तत्वावधान में विशेष बैठक आहूत किया गया.
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे जहां उन्होंने अपने हाथों से करीब बीस लोगों को सदस्यता फार्म देकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया तथा टुण्डी में इस बार पंचायतों से लेकर प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान पर विशेष बल देने का दिशा निर्देश जारी किया।
बताते चलें कि वर्तमान विधायक संयोजक मंडली के सदस्य भी हैं। जिला पर्यवेक्षक के रूप में फूलचंद किस्कू तथा मीना हेंब्रम के अलावा संयोजक मंडली सदस्य कामेश्वर प्रसाद सिंह, इन्द्रलाल बास्की, रामेश्वर बास्की, श्रवण टुडू, सुरेन्द्र सोरेन,श्रवण बेसरा,लोलिन बास्की, धनेश्वर मुर्मू, अब्दुल गनी अंसारी, अनवर अंसारी, समेत बड़ी संख्या में संयोजक मंडली के सदस्य उपस्थित थे।