टुंडी न्यूज

टुण्डी में 76 वें वन महोत्सव का आयोजन सांसद विधायक द्वारा परिजनों के बीच मुआवजा राशि वितरित

  • टुण्डी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र मनियांडीह थाना एवं पंचायत अन्तर्गत बरियारपुर मैदान में आज शनिवार को हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विभाग टुण्डी ने अपना 76 वें वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया.


जहां मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे जहां आदिवासी परंपरा के द्वारा नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वहीं वन विभाग टुण्डी ने अपने सभी अतिथियों को फूलमाला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि पर्यावरण आज़ के इस माहौल में बहुत जरूरी है इसलिए लोगों को जंगलों की रक्षा अवश्य करना चाहिए साथ ही वर्तमान समय में बांस की खेती लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत हद तक सहायक सिद्ध हो सकता है।

WhatsApp Image 2025 07 19 at 17.43.40

वहीं टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने वनरोपण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधों को अच्छी तरह से लालन पालन कर कैसे बचायी जाएं इसपर ध्यान देने की जरूरत है साथ ही उन्होंने कहा कि हाथियों पर लगाम लगाने के लिए जंगलों का‌ होना नितांत जरूरी है। जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम ने जंगलों तथा पौधारोपण के साथ साथ आवश्यक विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। अपने 76 वें वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं विधायक द्वारा वन विभाग झारखंड सरकार द्वारा जंगली जानवरों से जानमाल, फ़सल, मकान आदि की हुईं क्षति को लेकर दी जाने वाली सहायता राशि के लिए निर्धारित दर के आधार पर एवं आवेदकों के आवेदन पर दो दर्जन पीड़ितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया.

जिसमें सुनील महतो को 2739, शिखर किस्कू 1,26,32 रूपए, रतिलाल किस्कू 1,30,452,नरेश किस्कू 1,00660 , पिन्टु कोल 43,770,दवंती कोल्हीन 41,560 समेत दर्जनों पीड़ित परिवारों को टुण्डी वन परिवार द्वारा मुआवजा राशि ससमय कार्यक्रम आयोजित कर देने में अहम् भूमिका निभाई। अंत में सभी अतिथियों ने मां के नाम एक एक पौधे लगाए गए।मौके पर सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो,वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम , सहायक वन संरक्षक अजय कुमार मंजूल प्रखंड विकास पदाधिकारी टुण्डी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद,मनियांडीह मुखिया संपूर्णा देवी , उपप्रमुख संजू गुप्ता उनके प्रतिनिधि कनक गुप्ता , सांसद प्रतिनिधि दिनेश राय, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम चौधरी , आनंद महतो, विकास महतो ,खूबलाल मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button