News

टुण्डी राजपरिवार से जुड़ी गुलाबवती देवी की निधन के खबर पर चरक खुर्द गांव पहुंचे विधायक पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी : टुंडी राजपरिवार से जुड़ी गुलाबवती देवी का आज़ शुक्रवार सुबह 7:40 बजे अचानक निधन हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार पश्चिमी टुंडी क्षेत्र के चरक खुर्द गांव निवासी समाजसेवी स्व श्रीनाथ सिंह की धर्मपत्नी गुलाबवती देवी उम्र करीब 90 बर्ष ने आज़ अंतिम सांसें लीं और वीरगति को प्राप्त हो गई। बताते चलें कि पिछले पांच माह पूर्व समाजसेवी सह वरिष्ठ पत्रकार नवीन चन्द्र सिंह की पिता स्व श्रीनाथ सिंह की भी अचानक मृत्यु हो गया था अभी परिवार पहाड़ जैसे दुःखों को भूला भी नहीं था कि आज उनकी मां की मृत्यु हो गई।

WhatsApp Image 2026 03 06 at 5.48.06 PM 1 WhatsApp Image 2026 03 06 at 5.48.07 PM 1

इस दुखत खबर पर क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनता के बीच रहने वाले एक मात्र विधायक मथुरा प्रसाद महतो अपने सभी समर्थकों के साथ मृतक के गांव चरक खुर्द स्थित घर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्रों में लगातार इस तरह की असामायिक निधन की घटनाओं से गहरा दुःख व्यक्त किया और पीड़ितों के घर पहुंच कर दुःख के हिस्सा बने। वहीं पश्चिमी टुंडी क्षेत्र के मनियांडीह थाना अंतर्गत मधुपुर गांव निवासी झामुमो नेता सरवन टुडू के पिता के बारहवीं में पहुंचकर श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिया और अपने गंतव्य की और प्रस्थान कर गए। मौके पर मुख्य रूप से टुण्डी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, निजी सचिव बसंत कुमार महतो, विकास महतो,मनोज महतो, वीरू सिंह, बबलू सिंह,नवीन चन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button