टुण्डी विधायक के सिजुआ स्थित आवासीय कार्यालय में दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
झारखंड आंदोलन में अहम् भूमिका के लिए हमेशा किए जायेंगे याद --- बसंत महतो

धनबाद/टुण्डी। दीपक कुमार पाण्डेय -ब्यूरो चीफ़।
झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह सतारूढ़ विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सिजुआ स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आज़ बुधवार को उनके प्रतिनिधि बसंत महतो झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन में अहम् भूमिका निभाने के लिए झारखंड उन्हें हमेशा याद करेगा।
विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने आगे उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहें आज़ पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में किया जाता है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बाबूनाथ महतो, दीपक महतो, मोहम्मद फिरोज अंसारी, राजेश महतो, मनोज महतो, पंकज राय, राजकुमार महतो, श्रीकांत महतो,अरूण महतो, जनार्दन महतो,बासु मरांडी, समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।














