ठंड के अंधेरे में सेवा की रोशनी, प्रयागराज में सक्रिय ‘नर सेवा–नारायण सेवा’ टीम



- रिपोर्ट पत्रकार विशाल कुमार
-
रा. उ. प्रा. वि. – चिमनपुरा, बाली में लगा RO प्लांटAugust 1, 2025
कड़ाके की ठंड में भी मानवता की गर्माहट
‘नर सेवा–नारायण सेवा’ टीम 10 वर्षों से बांट रही कंबल
कड़ाके की ठंड के बीच असहायों के लिए बनी सहारा
प्रयागराज में जब ठंड अपने चरम पर होती है और सड़कों व फुटपाथों पर रहने वाले लोग
ठिठुरने को मजबूर होते हैं, तब ‘नर सेवा–नारायण सेवा’ टीम उनके लिए जीवनरक्षक बनकर सामने आती है। यह टीम जरूरतमंद और असहाय लोगों को निशुल्क कंबल वितरित कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

इस सेवा अभियान का नेतृत्व इंजीनियर शांडिल्य दुर्गेश त्रिपाठी कर रहे हैं, जो लोक सेवा आयोग प्रयागराज में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
उनके नेतृत्व में यह अभियान पिछले दस वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष लगभग पंद्रह दिनों तक संचालित किया जाता है।
टीम के सदस्य प्रतिदिन रात में प्रयागराज की सड़कों, फुटपाथों, नालों और पार्कों के किनारे जाकर ठंड से जूझ रहे लोगों को खोजते हैं और उन्हें कंबल उपलब्ध कराते हैं।
कंबल वितरण के साथ-साथ टीम जरूरतमंदों को खाने के लिए ब्रेड, बिस्किट, फल तथा ठंड से बचाव हेतु ऊनी कपड़े भी प्रदान करती है।
इसके अलावा, नशाखोरी से दूर रहने के लिए उन्हें जागरूक भी किया जाता है।
सेवा कार्य के दौरान कई बार मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति उग्र व्यवहार भी करते हैं, लेकिन टीम पूरे धैर्य, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ मानवता की मिसाल पेश करती है।
सेवा में समर्पित टीम
इस पुनीत कार्य में कुमार श्याम, अमित रघुवंशी, सुनील यादव, कृष्ण मोहन, डी.पी. मिश्रा, शिक्षक अंकुर पाण्डेय, सब इंस्पेक्टर अम्बेश, प्रेम, अमित, शुभम, मनीष, उत्तम, करुणेश, कृष्णानंद,
रजनीश, अभिजीत, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह एवं आशीष मिश्रा (शीबू) सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी शांडिल्य दुर्गेश त्रिपाठी ने सुजानगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत प्रेम का पूरा में अपनी शिक्षा प्राप्त की।
वे मानवता और विनम्रता को जीवन का आभूषण मानते हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से वे इस सेवा अभियान के लिए सामूहिक सहयोग का आह्वान करते हैं, जिससे उनके मित्र, शुभेच्छु, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी तन-मन-धन से इस कार्य में सहभागी बनते जा रहे हैं।
प्रयागराज में ‘नर सेवा–नारायण सेवा’ टीम का यह सतत प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है।
लोग इस सेवा को मानवता की अनूठी मिसाल बताते हुए टीम के कार्य की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।










