टुंडी न्यूज

डिग्री कॉलेज टुंडी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

आज दिनांक – 23/07/2025 को डिग्री कॉलेज टुंडी के परिसर में प्राचार्य डॉo इंद्रजीत कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई l


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधानसभा के माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो, BBMKU के कुलपति माननीय वरिष्ठ प्रो0 ( डॉO ) राम कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला वन पदाधिकारी विकास पालीवाल उपस्थित हुए l इस कार्यक्रम में “पर्यावरण के संरक्षण में वृक्षारोपण की भूमिका ” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई साथ ही साथ परिसर में कुल 70 पेड़ लगाए गए l इस पवित्र अवसर पर विशिष्ट अतिथि माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी ने अपने सम्बोधन में कहा की पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए l “एक पेड़ माँ के नाम ” एक प्रयास है, जिससे हमलोग अपनी वसुंधरा को हरा -भरा कर अपनी भावी पीढ़ियों को एक संतुलित पृथ्वी समर्पित कर सकें l

WhatsApp Image 2025 07 23 at 17.55.34

माननीय कुलपति वरिष्ठ प्रोo ( डॉo ) राम कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का संस्कार बनना चाहिए l जिससे मानव और प्रकृति के बीच बढ़ती खाई को पाटा जा सकता है l जिला वन पदाधिकारी विकास पालीवाल ने कहा की वृक्ष केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पुरे समाज और भाविपीढ़ी का जीवनदायी धरोहर होता है l प्राचार्य डॉo इंद्रजीत कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा की हमसब आज एक पेड़ ही नहीं बल्कि भविष्य की श्वास, वसुधा का श्रृंगार और जीवन का संकल्प रोपा है l वृक्ष की पूजा करो, जीवन हरा-भरा हो जाएगा l धन्यवाद ज्ञापन प्रोo अविनाश कुमार और मंच संचालन डॉ रानी सिंह के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई l इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित हुए l

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button