तिलैयबेडा़ गांव पहुंचे विधायक कंबलों का वितरण कर वन विभाग को पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने का दिया निर्देश

हाथी हमले से प्रभावित तिलैयबेडा़ गांव पहुंचे विधायक, कंबल बांटकर पीड़ितों को त्वरित मुआवजे का भरोसा
-
आज का राशिफल: 25 जनवरी 2025 – आपके दिन की पूरी ज्योतिषीय गाइड”January 25, 2025
झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ
हाथियों द्वारा किए गए भारी नुकसान का आकलन करने टुण्डी प्रखंड के बेगनरियां पंचायत अंतर्गत
तिलैयबेडा़ गांव पहुंचे।
विधायक श्री महतो ने पीड़ित परिवारों से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा असहाय और जरूरतमंद
महिला-पुरुषों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण कर राहत पहुंचाने का कार्य किया।
इस दौरान उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी, धनबाद को हाथियों द्वारा की गई भारी क्षति को देखते हुए
पीड़ित परिवारों को अविलंब मुआवजा प्रदान करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जंगली हाथियों ने गांव में घुसकर कई घरों और अनाज को भारी नुकसान पहुंचाया था,
जिससे ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विधायक श्री महतो ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और जल्द से जल्द उचित मुआवजा देकर
लोगों को इस कठिन परिस्थिति से उबारने का प्रयास किया जाएगा।
राहत एवं पुनर्वास की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।
झामुमो के वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह, बसंत महतो, सुरेन्द्र सोरेन, धनेश्वर मुर्मू,
चौहान हेंब्रम, सुनील सोरेन, विकास महतो, बबलू महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।














