तीसरी बार हैट्रिक लगाने वाले मुखिया पुत्र की शादी में उमड़ा जनसैलाब

टुण्डी : टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के लोकप्रिय एवं दिलों के धड़कन माने जाने वाले कमारडीह मुखिया जयनारायण मंडल के पुत्र की शादी में कल मंगलवार को आगंतुकों की जनसैलाब उमड़ पड़ा। गौरतलब है कि टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के काफी हॉट सीट माने जाने वाले कमारडीह ग्राम पंचायत में इन्होंने अपनी लोकप्रियता इस क़दर चमकाया है एवं लोगों के दिलों में राज किया है कि लगातार जनता जनार्दन की अपार जनसमर्थन मिला और इन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने में सफल रहे। जनता जनार्दन के बीच एक अच्छी पैठ बनाने का फ़ल है जो कल इनके पुत्र की शादी के प्रीतिभोज में करीब पन्द्रह हज़ार लोगों की महाजुटान होने का अनुमान है तथा ग़रीब से लेकर अमीर तबके के लोगों ने विभिन्न प्रकार के बने व्यंजनों में अपना स्वाद चखा और भरपूर मनोरंजन किया।

अतिथियों के लिए कई तरह के सन साधनों से लैस इस तरह की प्रीतिभोज पहली बार प्रखंड के लोगों को नसीब हुआ और लोग बहुत ही उत्साहपूर्ण माहौल में आएं और मनोरंजन किया। ज्ञात हो कि झारखंड के राज्यपाल ने जिले के सर्वश्रेष्ठ पंचायत का पुरस्कार से सम्मानित किया था। आज़ भी वर्तमान मुखिया जयनारायण मंडल की मृदुभाषी एवं कुशल व्यवहार के कारण ही लोग इन्हें भगवान् की तरह पूजते हैं और इन्होंने भी अपने पोषक क्षेत्रों के लोगों को काफी सम्मान करते हैं जिसका उदाहरण कल देखने को मिला। और लोग छक कर खाते दिखे।














