दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जल्द स्वस्थ के लिए विभिन्न देव स्थानों में प्रार्थना सभा का आयोजन

- टुण्डी
झारखंड अलग राज्य दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले तथा झारखंड के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर पर झारखंड के लोगों में अच्छी खासी परेशानियां बढ़ा दी है।लोग अपने चहेते नेता की जल्द स्वस्थ होने की जानकारी को लेकर ख़ासे चिंतित नजर आ रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर आज़ सोमवार जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम ने जाताखूंटी ज़हीरथान में प्रार्थना सभा का आयोजन कर भगवान से कामनाएं की।
बताया जाता है कि कुछ दिनों से दिशोम गुरु शिबू सोरेन काफी बिमार होने की खबर से उनके चाहने वालों में काफी निराशा देखा जा रहा है एवं जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही है। प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम, मुखिया प्रतिनिधि शक्ति हेंब्रम, नाईकी हडा़म शिवलाल हेंब्रम, मोनिका देवी, उपमुखिया संतूलाल किस्कू समेत बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक उपस्थित थे।