दिशोम गुरु शिबू सोरेन की निधन की खबर मिलते ही उनके कर्मभूमि टुण्डी शौक़ में डूबा

- टुण्डी
ज़मीन और जनता से जुड़े नेता थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन – अब्दुल रशीद अंसारी
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की कर्मभूमि टुण्डी में उनके निधन की खबर मिलते ही पूरा क्षेत्र गमगीन माहौल के साथ शौक़ में डुब गया। कई घरों में जुल्हा भी नहीं जलने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार अपने लोकप्रिय एवं अभिभावक समान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री प्रखर नेता ग़रीब, वंचित उपेक्षित और मेहनतकश वर्ग की आवाज एवं आदिवासी अधिकारों के प्रबल समर्थक माने जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन की असामायिक निधन की खबर पर आज़ सोमवार को टुण्डी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू के नेतृत्व में पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झण्डा झुकाते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। एवं सभी एक स्वर में कहा कि न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को आज़ अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके द्वारा किए गए संघर्षों को झारखंड की जनता हमेशा याद रखेगा। आज़ झारखंड ने एक प्रखर नेता तथा ग़रीब, वंचित, उपेक्षित और मेहनतकश वर्ग की आवाज व आदिवासी अधिकारों के प्रबल समर्थक अभिवाहक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महान् व्यक्तित्व को खो दिया। वहीं झामुमो प्रखंड सचिव सह पूर्व मुखिया अब्दुल रशीद अंसारी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अभिवाहक एवं देवतुल्य समान झारखंड के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े नेता रहे हैं आज़ उनकी निधन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।

मौके पर झामुमो टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव अब्दुल रशीद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कदैंया मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, झामुमो नेता सह पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी,छोटू अंसारी , पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नुनुलाल मुर्मू, जिला संगठन सचिव लोलिन बास्की, अनवर अंसारी , झामुमो पंचायत अध्यक्ष जैनुल अंसारी , बालेश्वर सोरेन,अकरम हुसैन, संतूलाल किस्कू,काली महतो, जयप्रकाश सिंह, वाजिद उर्फ कारू अंसारी,मुख्तार अंसारी, रमेश हांसदा, मिहीलाल मरांडी समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता उपस्थित थे।















