Short News

दुजाना में महालक्ष्मी माता के प्राकटत्योत्सव पर निकली शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित

  • सुमेरपुर

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

राकेश कुमार लखारा बुधवार को उपखंड क्षेत्र के दुजाना गांव में महालक्ष्मी चौक स्थित महालक्ष्मी मन्दिर मे ब्राह्मण समाज की कुल देवी महालक्ष्मी माता का दो दिवसीय प्राकट्‌योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व भक्तिभाव के साथ मनाया गया।


ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस उत्सव मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बुधवार सुबह बैंड-बाजों और ढोल – नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सजी-धजी रथ मे विराजमान महालक्ष्मी माता की प्रतिमा को मन्दिर से महालक्ष्मी चौक होते हुए काम्बेश्वर् मन्दिर व पीपल गली ले जाया गया। रास्ते मे लोगो ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या मे समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए।

IMG 20240926 WA0014

गांव का प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर परिसर मे माता जी पर अभिषेक श्रृंगार दर्शन हवन- पूजन – वंदन के लिए भक्तो का सुबह से देर शाम तक तांता लगा रहा। गांव का प्राचीन महालक्ष्मी मन्दिर में रात मे महाआरती के पश्चात ब्राह्मण समाज धर्मशाला में महा प्रसादी हुई।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

रात नौ बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुर लेहरुदास वैष्णव एंड पार्टी द्वारा ओ गजानंद मारे सभा में रंग बरसाओ नी….राम आयेंगे….झोपड़ी में आंगन सजाऊंगी….ओ म्हारा सावलियाँ सेठ….सहित एक से एक बढ़कर बेहतरीन माता के भजनों की प्रस्तुति दे कर भक्तजनों को बांधे रखा। देर रात्रि मे धूमधाम से महालक्ष्मी माता का प्राकट्‌योत्सव पर 15 किलो मावा का भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया। कार्यक्रम मे अतिथियों और लाभार्थी परिवारों का साफा और शॉल ओढ़कर सम्मान किया गया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button