Religious
देलवाड़ा से अद्भुतजी तीर्थ तक पदयात्रा 4 जून को होगी प्रारंभ

- भायंदर
मुंबई भायंदर से श्रद्धालु 4 जून को देलवाड़ा (उदयपुर) से अद्भुतजी शांतिनाथ भगवान के 2800 वर्ष प्राचीन तीर्थ की पदयात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा सावलिया पार्श्वनाथ मंदिर से सुबह 5:15 बजे वाजते-गाजते संघ के रूप में प्रस्थान करेगी।
इस पदयात्रा की निश्रा जैन संत रत्नसेनसूरीश्वर महाराज के निर्देशन में होगी। तीर्थ पहुंचने के बाद प्रभु दर्शन, प्रवचन और साधर्मिक भक्ति का आयोजन रखा गया है।

पदयात्रा के लाभार्थी रोहा, देलवाड़ा के शा. भगवतीलालजी खूबीलालजी मेहता परिवार हैं।
पदयात्रा में भाग लेने के इच्छुक लोग निम्न संपर्क सूत्रों पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं:
1. केतन भाई: 8094043376
2. अनिल भाई: 8619647103
3. कुलदीप भाई: 8209809612














