टुंडी न्यूज

देश और संविधान बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करें – जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

भाजपा शासित राज्यो में दलित आदिवासी और OBC वर्ग सुरक्षित नही है – संतोष सिंह (जिलाध्यक्ष)


आज पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष योगेश रजक की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह जिला के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी और प्रवेक्षक निशा सिंह उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम संगठन सृजन के तहत पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारीयो और मंडल कांग्रेस अध्यक्षो को नियुक्ती पत्र दिया गया। नियुक्त मंडल अध्यक्ष को यह निर्देशित किया गया कि मंडल के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत से एक पदाधिकारी मंडल कमिटी में शामिल करें। बैठक में मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन सृजन का वर्ष मानकर काम करेगी।

प्रत्येक पंचायत में प्रवेक्षक और प्रखंड कमिटी के पदाधिकारीयो को जाना है। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा देश और संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को मजबूत करना होगा। जिनका देश की आजादी के आंदोलन और संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। जिन लोगों ने इस संविधान को बनाने में सहयोग नहीं किया। जो लोग हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते रहे, वे आज तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

IMG 20250627 WA0027

जिस संविधान को बाबा साहेब अंबेडकर, नेहरू, गांधी और संविधान सभा ने तैयार किया था, उसे भी RSS के लोगों ने रामलीला मैदान में जलाया था। यही नहीं- RSS के लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर, नेहरू और गांधी का पुतला भी जलाया था।

RSS के लोगों का कहना था कि जो संविधान बाबा साहेब अंबेडकर ने बनाया है, उसमें हमारी पारंपरिक संस्कृति और मनुस्मृति के अंश नहीं हैं, इसलिए हम इस संविधान को नहीं मानेंगे।

दरअसल, BJP हमारे देशव्यापी ‘संविधान बचाओ आंदोलन‘ से घबरा गई है, इसीलिए आज वे लोग फिर से इमरजेंसी की बात कर रहे हैं।

सच्चाई ये है कि जो लोग अपने गवर्नेंस में नाकामयाब रहे और जिनकी खुद की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक बदहाली चरम पर है, वे आज लोगों का ध्यान भटका रहे हैं। जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा धनबाद में कांग्रेस संगठनन में कार्यकर्ताओ का सम्मान बड़ा है जिला कांग्रेस संगठन गांव ओर पंचायत में नजर आ रही है जिला कांग्रेस, प्रखंड नगर कांग्रेस पंचायत स्तर पर जब काम करती है तो व्यक्ति विशेष की राजनीति करने वाले स्लीपर सेल टाइप के लोगों के पेट मे दर्द होने लगता है । कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कार्यकर्ताओ को आह्वावान करते हुए कहा जब तक देश में अपने नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नही बना लेते हैं चैन से नही बैठेंगे।

संगठन सृजन कार्यक्रम में सर्व पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, प्रवेक्षक निशा सिंह, असद कलीम, अब्दुल मजीद अंसारी, कालीचरण दास, देव रंजन ,मुली रामदा, रजक, बिट्टू गोस्वामी, मोहन दास, बबरू वाहन दे, निर्मल रक्षित, सलीम अंसारी, धीरू मोदक, मजीद हुसैन, मधुसूदन रक्षित, किशन दास, पार्वती भगताइन, गोपाल रखित, विपस रक्षित, लाटु दा, प्रणव दा, राजीव दा, विदेश मोदक, शंकर दा,रसक भगता, काजल देवी, परिचित दा,निवेदन दां, मनतोष रक्षित, लिलू दा राकेश कुमार दा,सहित अन्य सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने संगठन सृजन कार्यक्रम में सममल हुए।


योगेश रजक – अध्यक्ष 

पूर्वी टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button