टुंडी न्यूज
धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष का प्रयास रंग लाया मैरानवाटांड़ मंदिर प्रांगण में नये टांसफार्मर लगते ही लोगों में खुशी की लहर

- धनबाद/टुण्डी
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानवाटांड़ गांव के ग्रामीण लगातार पांच दिनों तक इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहने को विवश थे तभी इसकी खबर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने अपने चहेते जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को दिया।
उन्होंने फौरन एस डी ओ विद्युत विभाग से संपर्क साधा और आज ग्रामीणों को टांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया। टांसफार्मर लगते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के समर्थन में भरपूर नारा लगाया जिससे पूरा गांव गुंजायमान हो उठा।इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामीणों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष को बधाई दिया है एवं कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है।
मौके पर पूर्वी टुंडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, धनबाद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा नेता मजीद अंसारी, पूर्वी टुंडी मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष मुलीराम दां,परितोष मोदक समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।