Short News

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में साप्ताहिक बाजार संडे-मार्केट’ का शुभारंभ, राजस्थानी हस्तशिल्प, हस्तकला, खानपान सहित अन्य उत्पादों की होगी बिक्री

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • जयपुर, 10 नवम्बर।

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में हर सप्ताह रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार संडे-मार्केट का शुभारंभ हुआ। इस संडे मार्किट का शुभारंभ आवासीय आयुक्त कार्यालय की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने किया।

शुभारंभ अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इस साप्ताहिक संडे-मार्केट में राजस्थानी हस्तशिल्प, हस्तकला और खानपान के उत्पादों सहित अन्य स्थानीय विक्रेताओं के विभिन्न प्रकार की सामग्री की बिक्री की जाएगी। इस अवसर पर आवासीय आयुक्त कार्यालय की वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीमती श्रेया भदोरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि इस साप्ताहिक ‘संडे-मार्केट’ में राजस्थान के हस्तशिल्पकारों, हस्तकलाकारों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रसिद्ध उत्पादों सहित स्थानीय विक्रेताओं द्वारा ज्वेलरी, आचार एवं नमकीन, साड़ियों, कपड़ों आदि उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button