PoliticsNews

नीतीश भाजपा के साथ गठबंधन कर नई सरकार बनाएंगे, राज्यपाल के समक्ष दावा पेश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के करीब दो घंटे के अंदर ही भाजपा और उसके सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर के समक्ष पेश कर दिया।

नीतीश कुमार भाजपा विधानमंडल दल के नेता सम्राट चौधरी और विधानसभा में विधायक दल के नेता विजय सिन्हा, जो नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेवारी संभालेंगे, के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। उनके साथ भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह भी मौजूद थे।

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार का शाम पांच बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होना लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार नई सरकार में दो डिप्टी सीएम और गृह विभाग भाजपा के पास रहेगा।

WhatsApp Image 2024 01 18 at 6.04.50 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2022 में भाजपा से रिश्ता तोड़कर लालू यादव की राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ ‘महागठबंधन’ योजना में सरकार बनाई थी. जिसमे 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजद वर्तमान में 79 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन राजद भी बहुमत के आंकड़े- 122 से 43 सीटें पीछे है. 78 विधायकों की संख्या के साथ भाजपा विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है.

बिहार विधानसभा सीटों का गणित
राजद-   79 विधायक
बीजेपी-  78 विधायक
जद(यू)- 45
कांग्रेस - 19
सीपीआई (एम-एल) - 12
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) - 4
सीपीआई- 2
सीपीआई (एम) - 2
एआईएमआईएम - 1
निर्दलीय विधायक- 1

जद (यू) सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग हो गया है, तो उसके पास बहुमत के आंकड़े से आठ विधायक कम हो गए हैं. राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने संकेत दिया है कि वे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. कांग्रेस और वाम दलों के समर्थन से गठबंधन के पास 114 विधायक होंगे – जो बहुमत से आठ कम है.


यह भी पढ़े – पंजाब केसरी लाला लाजपत राय


विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नई सरकार में मंत्रियों के नाम और उन्हें मिलने वाले विभाग भी तय हो गए हैं। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह विभाग की जिम्मेवारी छोड़ने को राजी हो गए हैं। इस बार गृह विभाग की जिम्मेवारी भाजपा के मंत्री को दी जाएगी।

20240120 195229

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button