News

नेगड़िया खेड़ा से फूंकिया स्कूल की सड़क बदहाल, जांच व नवीनीकरण की मांग

  • भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार
WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जिले की अंतिम सीमा पर स्थित नेगड़िया खेड़ा से फूंकिया स्कूल तक बनी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस सड़क का निर्माण कार्य 13 नवम्बर 2023 को पूर्ण किया गया था तथा निर्माण एजेंसी द्वारा 5 वर्ष की गारंटी अवधि निर्धारित की गई थी।

लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने के कारण यह सड़क मात्र दो वर्ष में ही पूरी तरह खड्डों में तब्दील हो गई है। सड़क की सतह से कंक्रीट उखड़कर जगह-जगह बिखर रही है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही और संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई।

ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा गारंटी अवधि के अंतर्गत तत्काल सड़क का नवीनीकरण कराया जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button