News

न्यूज सुर्खियां: कारोई की बेटी कृतिका वैष्णव ने 12वीं विज्ञान वर्ग में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किए 93% अंक

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • सत्यनारायण सेन गुरला

राजसमंद/भीलवाड़ा। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है, इसे चरितार्थ कर दिखाया है भीलवाड़ा जिले के कारोई की होनहार छात्रा कृतिका वैष्णव ने। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं विज्ञान (मैथ्स) के परिणामों में कृतिका ने 93% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

स्कूल और परिवार में खुशी की लहर
राजसमंद जिले के सुभाष पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धोयदा की छात्रा कृतिका ने 500 में से कुल 465 अंक हासिल किए हैं। इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता विनोद वैष्णव, माता रेखा वैष्णव और समस्त परिवारजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए कृतिका वैष्णव ने अध्यापक सोहन जी कुमावत का योगदान व कृतिका के कड़े अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।

इतिहास रचने जैसी उपलब्धि
93% जैसे गौरवशाली अंकों के साथ कृतिका ने विद्यालय के इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। स्कूल प्रशासन ने भी छात्रा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button