News

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत, सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा व हेल्पलाईन कार्यक्रम आयोजित

महेश पूरी

भीलवाडा 08 अप्रैल। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवाणा में जागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता, डिजिटल सुरक्षा व बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानूनों की जानकारी दी गई।

इस दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा डिजिटल माध्यमों पर सुरक्षित रहने के उदेश्य व छात्राओं को विधिक जानकारी, आत्म सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया व महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र एवं वन स्टॉप सेन्टर की विस्तार से जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026 04 08 at 7.24.51 PM

विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने कहा कि मीडिया अकाउंट, ऑनलाईन ठगी और निजी जानकारी साझा करने के जोखिमां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होनें यह भी बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और फोटों किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें।

सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परिवार, शिक्षकों और प्रशासन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। मनोसामाजिक परामर्शदाता सुनिता शर्मा ने छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाईन सेवाएं संचालित की जा रही है जिसमें महिला हेल्पलाईन 181, चाइल्ड हेल्पलाईन नं.1098 तथा पुलिस हेल्पलाईन नं. 112 की जानकारी दी तथा इन नम्बरो पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

इस दौरान रा.बा.उ.मा.वि.सुवाणा की प्रधानाध्यापिका सरोज लढ़ा, अध्यापिका सुनिता जोशी एवं ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ. दिव्यजोत भाटिया व प्रधानाध्यापक सहित बालिकाये उपस्थित थी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button