Breaking News

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक बोले “गौशाला गई तेल लेने ” सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

सुमेरपुर । जहां एक ओर राजस्थान सरकार व पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत पशुपालकों व पशुधन के हित में लगातार संवेदनशीलता दिखा रहे हैं । वहीं उन्हीं के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का व्यवहार सवालों के घेरे में है । मामला पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड का है । जहां पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक का एक विडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।

वायरल विडियो में संयुक्त निदेशक द्वारा बोले गए शब्दों ने ना सिर्फ विभाग की गरिमा पर सवाल खड़े किए हैं , बल्कि फील्ड में मेहनत कर रहे कर्मचारियों के मनोबल को एक गहरी चोट पहुंचाई है । और उनके शब्द थे “गौशाला गई तेल लेने ” । उक्त विडियो ढोला गांव का बताया जा रहा‌ है । जब संयुक्त निदेशक डॉ. ओम प्रकाश बुनकर एक फील्ड कर्मचारी और पशु चिकित्सक डाॅ. जितेन्द्र मीणा को न सिर्फ सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते हैं , बल्कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं । विवाद की जड़ यह है कि डाॅ. जितेन्द्र मीणा को एक दिन अनुपस्थित दिखाया गया । जबकि वह उस दिन अपनी ड्यूटी पर गौशाला में कार्यरत थे । जीपीएस लोकेशन और रिपोर्ट इसकी पुष्टि करते हैं । बावजूद इसके उनको फटकारा गया और ग्रुप से बाहर किया गया ‌। डाॅ. जितेन्द्र मीणा ने अपनी सच्चाई के सबूतों को दिखाते हुए साफ कहां कि मुझे उम्मीद नही थी कि कोई वरिष्ठ अधिकारी इस तरह से व्यवहार करेगा । ड्यूटी पर उपस्थित रहने के बावजूद मुझे झूठे आरोपों में घसीटा जाएगा ।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button