पादरला गांव में हुआ वित्तीय समावेश शिविर: वित्तीय जागरूकता की पहल

Jitendra Gehlot
30 अगस्त 2025 को पादरला गांव में एक महत्वपूर्ण वित्तीय समावेश शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के पुरुष, महिला, बच्चे सहित सभी लोग बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं की जानकारी देना और धोखाधड़ी से बचाव के उपाय समझाना था।
इस अवसर पर फील्ड कोऑर्डिनेटर जितेंद्र गेहलोत, RGB बैंक के ब्रांच मैनेजर, और RGB Bank BC एवं VDO समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों को विस्तार से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, RKYC योजना आदि के बारे में जागरूक किया।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत ग्रामीणों को दुर्घटना और अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया। इसी तरह, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जीवन बीमा की सरल और किफायती सुविधा मिलने की जानकारी दी गई। अटल पेंशन योजना के द्वारा बुजुर्गावस्था में नियमित पेंशन पाने के फायदे समझाए गए। साथ ही, ReKYC योजना में केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाकर बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की बात कही गई।
धोखाधड़ी से बचाव के लिए भी विशेष जानकारी दी गई, ताकि ग्रामीण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के वित्तीय लेन-देन में सतर्क रहें और अपनी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
इस शिविर ने पादरला गांव में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा दिया है






