News
पार्सल में मोबाइल की जगह निकला लोहे का टुकड़ा, पीड़ित ने दी तहरीर

- विश्वजीत मिश्रा, इटवा
थानाक्षेत्र के गोपालापुर गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी अक्षय कुमार पांडेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने डीटीडीसी कोरियर कंपनी द्वारा राजस्थान के कोटा में कोरियर द्वारा एक मोबाइल, जिसकी कीमत 27,000 रूपये थी, भेजा था।

लेकिन जब वहां पार्सल खोला गया तो सभी हैरान रह गए जब उसमें मोबाइल की जगह लोहे का टुकड़ा निकला। पीड़ित ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है।











