Festival

पाली में 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चले स्टूडेंट्स: तिरंगा रैली में नजर आया उत्साह, भारत माता के गूंजे जयकारे

  • पाली

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

पाली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह भाजपा के नेतृत्व में शहर में तिरंगा रैली निकाली गई।


यह रैली शहर के बांगड़ स्कूल चौराहे से देश भक्ति गीतों के साथ रवाना हुई, जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे कर सम्पन्न हुई। रैली में विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स, भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। जो पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे लगाते हुए माहौल को देशभक्ति करते हुए चलते नजर आए। रैली में स्टूडेंट्स करीब 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चलते नजर आए। बांगड स्कूल चौराहे से रवाना हुई रैली भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि रैली को लेकर कार्यक्रम संयोजक दिग्विजय सिंह राठोर, तिलोक चौधरी, प्रताप सिंह जोधा, मानवेंद्र सिंह भाटी, गोपाल बंजारा, सुरेश पंवार को‌ जिम्मेदारी सौंपी गई।

WhatsApp Image 2025 08 15 at 13.02.53

इसको बुधवार सुबह बांगड स्कूल चौराहे से रैली रवाना हुई। जो शहर के अहिंसा सर्किल सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी मूर्ति होते हुए शहीद स्मारक पहुँच सम्पन्न हुई। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहें थे। डिजे पर बजते रहे देशभक्ति गीत रैली में शामिल डीजे पर भी देशभक्ति गीत बज रहे थे। रैली में चलते नजर आए। रैली में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति‌ महेंद्र बोहरा, सुरेश चौधरी, नारायण कुमावत, मुकेश नाबरिया, अशोक तलेसरा पूर्व सभापति मूल सिंह भाटी सहित कई लोग‌ शामिल रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button