Breaking NewsCrime News

पावा में चोरो की गश्त , पुलिस पस्त

अज्ञात चोरों ने एक मकान को बनाया निशाना

सुमेरपुर । उपखंड क्षेत्र के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव में सोमवार रात्रि को चोरो ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों की नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया । ग्रामीणों ने पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठाए हैं ।  

जानकारी के अनुसार पावा मठ निवासी खसाराम प्रजापत के घर में सोमवार को चोरों ने हाथ साफ किए । दरअसल पूरा परिवार गांव में ही रिश्ते में चाचा के लड़की की शादी में गया हुआ था । इस बीच घर पर कोई नहीं था । ऐसे में मौका देख अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया और लाखों की नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए । घटना की जानकारी तब लगी जब उनका खसाराम का लडका रात्रि में करीब एक-डेढ़ बजे घर आया । उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था । उसने अपनी मां को काॅल किया जो और पूरी बात बताई । जब मां घर आई तो देखा सामना बिखरा पड़ा था और आभूषण गायब थे । तब पुलिस को सूचना दी । सूचना ने पहुंची तखतगढ़ थाना पुलिस ने घटना का मौका मुआयना किया ‌।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button