Breaking News
पावा में ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद 24 फरवरी से

सुमेरपुर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वस्थ राष्ट्र – समृद्ध राष्ट्र थीम के साथ ब्लॉक समूह स्तरीय खेलकूद का आयोजन सुमेरपुर ब्लॉक के पावा ग्राम में 24 व 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि सुमेरपुर व समीप के ब्लॉक के युवा उपस्थित होकर भाग ले सकेंगे।
शारीरिक शिक्षक पृथ्वीराज चौधरी ने बताया कि लड़कों हेतु कबड्डी, लड़कियों हेतु रस्साकसी के साथ 100 व 200 मीटर दौड़ में युवा भाग ले सकेंगे। शारीरिक शिक्षक श्रवणराम व स्वयंसेवक अर्जून सीरवी के नेेतृत्व में युवा तैयारियों में जुटे।