News

पीड़ित व्यक्ति द्वारा मजदूरी नहीं मिलने पर मानवाधिकार का दरवाजा खटखटाया

  • टुण्डी

मजदूरों का हक़ मारने वालों को सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण कड़ाई से पेश आयेगा – मोहम्मद जाहिद हुसैन।


DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित भवन का मामला तब उजागर हुआ जब काम करने के बदले दाम नहीं दिए जाने से पीडि़ता द्वारा थक हार कर आज़ मानवाधिकार संरक्षण के प्रदेश कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के कमारडीह गांव निवासी अब्दुल मजीद अंसारी जो पेशे से पेटी ठीकेदार है ने टुण्डी प्रखंड कार्यालय के समीप बन रहे कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित भवन का रंग रोगन का काम का एग्रीमेंट संवेदक पप्पू खान धनबाद निवासी से चार लाख अस्सी हज़ार रुपए में किया।काम की शुरुआत में जैसा बोला गया था वैसा ही पेटी ठीकेदार द्वारा किया जाने लगा दोनों में मित्रता बढ़ी तो संवेदक द्वारा क़रीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से पूरे भवन में डिजाइन करने का प्रस्ताव रखा गया तो पेटी ठीकेदार मजीद अंसारी द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया गया जब भुगतान करने की बातें आईं तो संवेदक पप्पू खान साफ़ मुकर गया।

IMG 20251107 WA0024

अब तो पेटी ठीकेदार का पैरों तले जमीन खिसक गया और इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी टुण्डी समेत हर विभागों में किया जाने लगा जब कहीं से भी न्याय नहीं मिला तो थक हारकर मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश कार्यालय रामपुर धनबाद का दरवाजा खटखटाया गया जहां हरसंभव मदद करने की बातें सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन द्वारा किया गया एवं दो टूक शब्दों में मीडिया के समक्ष कहा कि मजदूरों का हक़ मारने वालों को मानवाधिकार कभी माफ नहीं करेगा और कडा़ई से पेश आने में भी संकोच नहीं करेगा चाहे वह कितनों पहुंच वाला क्यों न हो। मौके पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण प्रदेश सचिव मोहम्मद सफी साहब भी उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button