पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा घर घर तिरंगा फहरा कर 140 वां, स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

- टुण्डी
पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस पर्यवेक्षक शैलेश कुमार सिंह एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक की संयुक्त उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस पूर्वी टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में झण्डा फहरा कर मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत रामपुर,लटानी, रूपन, रघुनाथपुर, पंडरा बैजरा, मैरानवाटांड़,उकमा,मोहलीडीह,चुरूरियां समेत दर्जनों क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते पर्यवेक्षक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गई है यह सरकार के रहते भारत से कभी गरीबी नहीं मिटने वाली हर दिन यहां के लोग कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं साथ ही केन्द्र की सारी योजनाएं महज़ दिखवा है भारतीय इनके शासन काल में कभी खुशहाल जीवन जी नहीं सकते। वहीं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने कहा कि पूर्व की सरकार के नाम से चलने वाली सभी योजनाएं बदले की भावनाओं से बंद कर दिए जा रहे हैं जो कि सरासर नाइंसाफी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक शैलेश कुमार सिंह, पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, प्रखंड उपाध्यक्ष शहनवाज़ हुसैन, मंडल अध्यक्ष प्रदीप हांसदा, युवा प्रखंड अध्यक्ष विनेश मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष मुनीलाल,लटानी पंचायत अध्यक्ष शाहबाज सिद्दिकी, समेत बड़ी संख्या में पंचायत अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।













