पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस का शिष्यमंडल बी डी ओ से मिला पार्टी की प्रतिनिधित्व पर गहन विचार विमर्श

- टुण्डी
पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में आज़ गुरुवार दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा से मिलकर प्रखंड में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व में भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार विमर्श किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार आगामी 16 जुलाई को पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में कांग्रेस को छोड़ सभी राजनीतिक दलों के साथ सामूहिक बैठक का मामला तूल पकड़ लिया था इस बात की खबर जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर कांग्रेस का शिष्यमंडल पूर्वी टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा से मिलकर कांग्रेस की अनदेखी करने का कारण पूछा गया तो त्वरित अपने क्लर्क को बुलाकर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष का नाम रजिस्टर में दर्ज कर ग्रुप में शामिल किया गया साथ ही आगे से इस तरह की चूक नहीं होने की बात क्लर्क ने शिष्यमंडल को बताया।

बताते चलें कि पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय लगातार हर तरह की बैठकों में कांग्रेस को दरकिनार कर रहा था जिसका आज़ पटाक्षेप हो गया और कांग्रेसी गदगद होकर कार्यालय से निकले। मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, महासचिव कालीचरण दास,सलीम अंसारी, सिद्धिक अंसारी,मोहन दां, जबकि उपाध्यक्ष मुलीराम दां,बुम्ररूम दां समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।















