टुंडी न्यूज

पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता को लेकर कांग्रेसी नेता मिले बीडीओ से जल्द सुधार का मिला आश्वासन

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी -दीपक पाण्डेय —– पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में व्याप्त अनियमितता को लेकर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में आज़ शुक्रवार को एक शिष्टमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा से मिलकर प्रखंड के कई कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की गई जिससे बीडीओ द्वारा संज्ञान में लेकर जल्द सुधार का आश्वासन दिया गया।

बताया जाता है कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कार्यालय आज़ कई दिनों से बंद पाया जाता है आमतौर पर देखा जाएं तो यह कार्यालय हमेशा बंद ही रहता है वहीं चुरूरिया पंचायत सेवक की मनमानी से अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, कंबल वितरण जैसे कई योजनाओं का कार्य काफी धीमी हो गई है इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंड कोऑर्डिनेटर सुशीला मरांडी की भी कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया गया। बताते चलें कि पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में कर्मचारियों की घोर लापरवाही के कारण सरकार की लगभग सभी योजनाएं विलंब से चल रही है।

सवाल का जवाब देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा से सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं फिर भी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए कहना है कि बहुत जल्द सभी विषयों पर अमल कर लिया जाएगा दोबारा ऐसी स्थिति नहीं आयेगी।

मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, जिला महासचिव असद कलीम, प्रमंडलीय अध्यक्ष वकील पंडित, प्रखंड सचिव मुलीराम दां, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सिद्धिक अंसारी, जयप्रकाश रजक, देवरंजन रजक , दिनेश रजक समेत कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button