टुंडी न्यूजझारखण्ड

पूर्वी टुंडी प्रखंड में कांग्रेस को शत् प्रतिशत सफलता दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता —योगेश प्रसाद रजक

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी। पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत मंडल/वार्ड/पंचायत की पुनर्गठन का‌ कार्य इन दिनों जोरों पर हैं। आज़ उनके नेतृत्व में मोहलीडीह पंचायत के पोखरिया गांव में पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पोखरिया निवासी दानियलदान मरांडी को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान होने के साथ साथ दलित पीड़ित शोषित परिवारों को एक स्वच्छ न्याय पाने में आसानी होगी।

बताते चलें कि पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक द्वारा युद्धस्तर पर संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है एवं शिक्षित युवाओं को पार्टी से जोड़ कर कांग्रेस की मजबूती प्रदान करने के लिए एक अच्छे प्लेटफार्म की निर्माण की जा रही है आज़ इनके कठिन परिश्रम का फ़ल है कि पूर्वी टुंडी प्रखंड के हर गली-मोहल्ले में कांग्रेस के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।दानियलदान मरांडी जैसे शिक्षित योग्य युवा को पार्टी में लाकर युवाओं के प्रति एक अच्छी सोच तथा विश्वास जीतने का काम किया है।

संगठन सृजन कार्यक्रम अभी पूरे माह चलने की बातें कही तथा आने वाला दिन कांग्रेस की होगी उन्होंने कहा। मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, सचिव मुलीराम दां, महासचिव देवरंजन रजक, प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष दानियलदान मरांडी,युथ प्रखंड अध्यक्ष विनेश मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button