Short News
पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर बने देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में मंडल प्रवासी प्रभारी

- बनेड़ा
पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश चुनाव समन्वय समिति द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर को देवली उनियारा में नासिरदा मंडल का प्रवासी प्रभारी बनाया गया है,धनराज गुर्जर को मंडल प्रवासी प्रभारी बनाये जाने पर गुलाबपुरा शहर की भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
पूर्व में भी धनराज गुर्जर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश कासगंज विधानसभा प्रभारी व गुजरात हिम्मतनगर में बतौर जिला सह प्रभारी के रूप में चुनाव में पार्टी के लिए कार्य कर चुके है।