पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वी जयंती पर किया नमन।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81 वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस सेवादल बिजयनगर की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई। कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर भारत रत्न एंव संचार क्रांति के जनक रत्न स्व.श्री राजीव गांधी जी की तस्वीर पर कांग्रेस जनों व पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मसूदा विधानसभा अध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने बताया कि संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव जी गांधी ने संचार क्रांति एक सपना देखा था कि कर लो दुनिया मुट्ठी में आज वो सपना साकार हुआ। कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा,इंटक अध्यक्ष इलियास मोहम्मद ने विचार रखे और आगामी आने वाले नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प लिया।
इस दौरान मसूदा विधानसभा अध्यक्ष रामलाल नंगवाडा, बिजयनगर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इकबाल हुसैन, ब्लाक अध्यक्ष मानसिंह काठात, कांग्रेस यंग ब्रिगेड अध्यक्ष कुशाल नील , लादूलाल टेलर,जिला सचिव महावीर पांचाल ,गोपाल सिंह चौहान,उपाध्यक्ष सुरेंद्र कावड़िया, दुलीचंद बैरवा ,पार्षद अमित जोशी, महासचिव शक्ति सिंह राजावत, भवानी शंकर तिवाडी व हेमराज खाती ,सचिव देवीलाल तगाया ,गफ्फार मोहम्मद , रविन्द्र बाबेल,अनवर पठान व सद्वीक शाह ,इमरान रंगरेज, फिरोज पठान ,निजामुद्दीन बिसायती,रवि साहू,सुरेश कच्छावा ,हेमराज खाती ,हमीद बिसायती, नेमीचंद सैनी, नरेश सांगला ,पीरु उस्ताद, दिनेश टेबडा ,सत्तार मोहम्मद ,मोहम्मद ,शंभूलाल सैन , जगदीश कुमावत, मंजूर अहमद, अहमद उस्ता,प्यार मोहम्मद, सलामूदीन , रविन्द्र सरगरा ,प्रेमचंद धानका , कल्याण रेगर , दिलीप मेघवंशी,जगदीश रेगर , रामदेव रेगर, शहजाद खलिफा, श्याम लाल धोबी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।











