टुंडी न्यूज
पेमिया ऋषिकेश अनाथ विद्यालय पोखरिया में सैकड़ों बच्चों के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्रों का किया गया वितरण

- टुण्डी
पूर्वी टुंडी स्थित पेमिया ऋषिकेश अनाथ विद्यालय पोखरिया में आज शनिवार भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी सह पूर्व वियाडाध्यक्ष विजय झा और गोतम मंडल के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच कंबल और गर्म वस्त्रों तथा तिलकुट का वितरण किया गया।
मौके पर गौतम मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता पवन पाण्डेय, शंकर चौहान,अनूज सिन्हा, शिक्षक आस्तिक मंडल, राजेश कुमार,विवेक सिन्हा, अविनाश कुमार,सुरेश साह, किशोर कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।