News

प्रदेश में अतिवृष्टि से नुकसान पर सीएम भजनलाल शर्मा की उच्चस्तरीय समीक्षा आज

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को प्रदेश में अतिवृष्टि प्रभावित जिलों की स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में होने वाली इस अहम बैठक में सभी जिला प्रभारी मंत्री और सचिव शामिल होंगे। सीएम शर्मा सीधे तौर पर जमीन से जुड़े फीडबैक लेंगे और प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तय करेंगे।

पिछले तीन दिनों में जिला प्रभारी मंत्रियों और सचिवों ने अपने-अपने जिलों का दौरा कर हालात का आकलन किया है और आमजन से संवाद कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार की है। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर कल की समीक्षा बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

सरकार ने साफ किया है कि हर प्रभावित नागरिक तक राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सीय सुविधाओं की बहाली, क्षतिग्रस्त अवसंरचना की मरम्मत और किसानों की फसलों के नुकसान के आकलन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button