प्रभाग 6 में स्वच्छता अभियान, गंदगी हटाने और मच्छरनाशक छिड़काव के निर्देश

मीरा-भायंदर। प्रभाग क्रमांक 6 में नव निर्वाचित नगरसेवक भरतजी कोठारी, नगर सेविका सुनिताजी जैन और मेबल कोरिया ने स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
दौरे के दौरान उन्होंने ईदरा कॉम्प्लेक्स, शांतीसूरीजी गुरु मंदिर और महेश्वर महादेव मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी के ढेर पाए जाने पर उन्होंने तत्काल संबंधित महानगरपालिका अधिकारियों को निर्देश देकर सफाई करवाने के आदेश दिए।
नगरसेवकों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां गंदगी पड़ी है, उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही लंबे समय से खड़ी चार पहिया गाड़ियों के नीचे जमा कचरे को हटाने के लिए वाहनों को हटवाकर वहां भी सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

महानगरपालिका के संबंधित अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभाग क्रमांक 6 में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करने के आदेश जारी किए।
इस दौरान ईदरा कॉम्प्लेक्स के सेक्रेटरी विक्रम राठौड़, समीर बजाज, निमेश वोरा, मनीष भट्ट, विष्णु (आइसक्रीम वाले), परमार टेलर सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में त्वरित सफाई व्यवस्था कराने के लिए नगरसेवक भरत कोठारी, सुनिताजी जैन और मेबल कोरिया का आभार व्यक्त किया।














