फालना में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी का हुआ भव्य स्वागत

फालना। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के एक दिवसीय बाली दौरे के दौरान रविवार को फालना में खालसा पैलेस पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर फालना गांव के नेतृत्व में अभिमन्यु सिंह के साथ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश सवंशा और कार्यकर्ताओं ने 21 किलो का हार पहनाकर सांसद का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल राजपुरोहित, युवा कांग्रेस बाली विधानसभा अध्यक्ष राकेश सवंशा, फालना नगर अध्यक्ष हैप्पी मेवाडा, मुकेश अग्रवाल, अमृत, हिम्मत चौधरी (बाली), अशोक लाजवंती मारू, दलपत गिरी गोस्वामी, जयपाल सिंह, राकेश, शाहरुख, नरपत, महेंद्र, ओमपाल, जगदीश चौधरी, बबलू चौधरी, प्रवीण सैन, प्रमोद और दिनेश सहित अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सांसद नीरज डांगी के आगमन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत समारोह के दौरान युवाओं ने उनके नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों और संगठन की मजबूती पर विश्वास जताया।











