NewsLocal NewsNational News

फूल माली शिक्षा जागृति संघ सादड़ी के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

फूल माली शिक्षा जागृति संघ सादड़ी के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि देवराज देवड़ा, भंवर टाक, रूप गहलोत, शांतिलाल देवड़ा, संस्था के संरक्षक एडवोकेट दिनेश कुमार माली, संस्था के अध्यक्ष भेरालाल गोयल, सचिव छगनलाल गहलोत के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले के चरणों में फूल अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया गया।

WhatsApp Image 2024 01 31 at 10.45.55
फूल माली शिक्षा जागृति संघ सादड़ी के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित मातृशक्ति

फूल माली शिक्षा जागृति संघ सादड़ी के तत्वाधान में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में आशीर्वाद दाता श्री श्री 1008 श्री शिवरामदास महाराज, सुमेरपुर के द्वारा सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें अध्यक्ष तथा समस्त कार्यकारिणी द्वारा विशिष्ट अतिथि का तिलक व साफा, माला, दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में समाज के भामाशाहों द्वारा कक्षा दसवीं बोर्ड व 12वीं बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभा को साइकिल दी गई। तथा समाज के भामाशाओ द्वारा कक्षा 6 से स्नातक व स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी को 34 रजत पदक दिए गए। वही  कक्षा 1 से स्नातक स्नातकोत्तर की प्रतिभा को शिक्षण सामग्री तथा स्मृति सिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिए गए। व समाज की प्रतिभाओं के द्वारा भाषण दिया गया। संरक्षक एडवोकेट दिनेश कुमार माली के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। तथा आगामी वर्ष 2025 तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह की शिक्षण सामग्री की घोषणा भामाशाह द्वारा की गई। तथा संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट भेरालाल गोयल ने कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। तथा कार्यक्रम में मंच संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक एवं पर्यावरण प्रेमी भंवर परिहार बाली द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2024 01 18 at 6.04.50 PM

यह रहे उपस्थित 

फूल माली शिक्षा जागृति संघ सादड़ी के तत्वाधान में आयोजित द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में समाज के देवराज देवड़ा, देवराज टांक, भंवरलाल टाक, मांगीलाल परिहार, नागराज गोयल, बाबुलाल माली अपर लोक अभियोजक देसूरी, केसाराम गोयल, सुरेश परिहार, डूंगाराम लच्छाजी परिहार, शंकरलाल देवड़ा, मालाराम गहलोत, ओमप्रकाश परिहार, लक्ष्मण देवड़ा, शंकरलाल परिहार, श्रीमती उषा सुमेरपुर, राजी बाई गहलोत पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सादड़ी, जतनों बाई पूर्व पार्षद नगर पालिका सादड़ी, भंवर टाक पूर्व पार्षद, गमनाराम देवड़ा पूर्व पार्षद, भेरालाल गोयल पार्षद नगर पालिका सादड़ी, पार्षद मांगीलाल गहलोत सादड़ी, पूर्व पार्षद शंकर लाल देवड़ा पुष्पेंद्र गहलोत, एडवोकेट दिनेश माली नारलाई, भंवर गोयल सुमेरपुर, एडवोकेट महेंद्र परिहार सुमेरपुर, दोलाराम गहलोत, बाबूलाल गहलोत, बाबूलाल सोलंकी, राजु परियार, विजय कुमार परिहार, हिम्मतराम गहलोत, लखाराम गहलोत, शंकरलाल, कांतिलाल गहलोत, मांगीलाल गोयल, विनोद देवड़ा, हकमाराम गोयल, अमृत गहलोत , प्रवीण गोयल, नरेश तंवर, मुकेश गहलोत, मदन परिहार लक्ष्मण देवड़ा, केसाराम गहलोत घीसुलाल गहलोत , जगदीश गोयल, ओगडराम गोयल, चंपालाल गहलोत, हिम्मत गहलोत, तरुण कुमार अशोक देवड़ा तथा समाज के हजारों विद्यार्थियों का माता व बहनों वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम किया गया।

यह भी पढ़े    कोसेलाव वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थानी संस्कृति हुई सरोकार

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button