Short NewsReligious

बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत की निश्रा में दहाणु में नूतन धर्मशाला का मुख्य गेट आदेशित

दहाणु में गुरु सप्तमी महोत्सव सम्पन्न

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

श्री मोहनखेड़ा गुरु घाम तीर्थ, दहाणु (महाराष्ट्र) में प. पू. गच्छाधिपति परोपकार सम्राट, मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक, आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वर महाराज साहेब के आज्ञानुवर्ती शिष्य प. पू. वर्षीतप तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजय महाराज साहेब एवं प. पू. मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजय महाराज साहेब के पावन सानिध्य में गुरु सप्तमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्य गेट का 36 लाख 36 हजार में हुआ आदेश

बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत की प्रेरणा से चांदराई (राजस्थान) निवासी, वर्तमान में विरार निवासी, परम गुरुभक्त कमलेश जयंतीलाल वलदरिया परिवार ने दहाणु में स्थित नूतन धर्मशाला “गुरु राजेन्द्र ऋषभ विहार” के मुख्य गेट का लाभ 36 लाख 36 हजार में लिया।

एक-एक रूम का लाभ भी लिया गया

भीनमाल निवासी निर्मलाबेन मूलचंद सेठ परिवार (मुंबई) एवं श्री शांतिदेवी बाबूलाल सालेचा परिवार (भीनमाल) ने धर्मशाला में एक-एक रूम का लाभ लिया।

मध्यप्रदेश में भव्य प्रतिष्ठा का आयोजन

बंधु बेलड़ी गुरु भगवंत की निश्रा में 7 फरवरी 2025 को निसरपुर नगर (मध्यप्रदेश) में स्थित श्री नेम राजुल जैन तीर्थ की भव्य प्रतिष्ठा का आयोजन होगा।

गुरु भगवंत का विहार

गुरु भगवंत बंधु बेलड़ी का विहार सुख-शांति पूर्वक चल रहा है। सभी गुरुभक्तों और परिवारजनों को आशीर्वाद एवं धर्मलाभ प्रदान किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button