शाहपुरा न्यूज
बनेड़ा में अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के सेवा श्रम का कार्य निरंतर किया जा रहा है

- बनेड़ा
जानकारी देते हुए तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ने बताया की रविवार को साप्ताहिक सेवा श्रम के कार्यक्रम के तहत नाथ कुई के पास, बालाजी मंदिर के पास, नवनिर्मित विश्रांति गृह के पास स्थित पो की सफाई की गई।
पहले पो को खाली करके मलवा व काई को एसिड से साफ किया गया, फिर पानी से धोकर, कल्ली की पुताई की गई। इस पुनीत कार्य में मुरली मनोहर व्यास, भेरूलाल रेगर, शांतिलाल धावा, भेरूलाल लक्षकार, सरदार सिंह कानावत, भेरूलाल दमामी, ओमप्रकाश चौहान, अमर सिंह पंवार, यज्ञ नारायण लाड, ओम प्रकाश जोशी, दिनेश चंद्र त्रिगुणायत, सरदार जी माराशाह, सावित्री बाई, सुंदर सिंह चौहान, मनोज काबरा, ने सहयोग किया।आज 253 वां सप्ताह हो गया है यह कार्य हर मौसम में चलता रहेगा।