बाबा नंदानाथ के दरबार में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक ।टुण्डी/धनबाद।

टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के बराकर नदी तट पर बसे संत शिरोमणि बाबा नंदानाथ महाराज की दरबार में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था पर विश्वास रखने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने इनके चरणों में जलाभिषेक किया और अपने बेहतर जीवन की कामनाएं मांगी।
गौरतलब हो कि बाबा नंदानाथ महाराज की दरबार में आज़ रविवार महाशिवरात्रि पर्व की पावन बेला में विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन प्रारम्भ हो गया और श्रद्धालु अपने बच्चों एवं परिजनों के साथ बाबा की एक झलक पाने को लेकर उत्सुक थे।

बाबा नंदानाथ महाराज के सच्चे श्रद्धालु सह जाताखूंटी उपमुखिया पूज्यंती देवी ने बताया कि बाबा नंदानाथ के दरबार में आज़ भी इतनी सत्यता है कि जो भी श्रद्धालु मन से मन्नतें मांगते हैं उनकी वह कार्य पूर्ण होता है इनकी सत्यता को लेकर आज़ भी विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से लोग आकर माथा टेकते हैं और सुखी जीवन व्यतीत करते हैं।














