News

बाली उपखण्ड के कोठार में भव्य मोमाजी मंदिर प्रांगण में मूर्ति स्थापना, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

कोठार मोमाजी स्व भीमारामजी भोपाजी बारोड़ मूर्ति स्थापना,मंदिर मे विराजेंगे भोपाजी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम हुआ

रिपोर्ट डीके देवासी

बाली उपखण्ड क्षेत्र के कोठार गांव में स्थित मोमाजी मंदिर प्रांगण में 29 फरवरी को भव्य धार्मिक आयोजन के तहत मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साधु मोरी टेशन हनुमानजी मंदिर सीताराम उपस्थित रहे। साथ ही ओबारामजी भोपाजी कुडाला एवं सवारामजी भोपाजी वागोल के निर्देशन में मूर्ति स्थापना की गई। इसी दिन स्वर्गीय भीमाराम भोपाजी की मूर्ति स्थापना का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के दौरान पंडित द्वारा विधिवत यज्ञ एवं हवन करवाया गया, जिसके पश्चात मोमाजी मंदिर प्रांगण में स्व. भीमारामजी भोपाजी की मूर्ति स्थापित की गई। इस पावन अवसर पर भीमाजी भोपाजी, भुराराम, गणेश, बदाराम, खुमाजी, पोमाजी, भगवानजी एवं बारोड़ परिवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसी दौरान बदाराम बारोड़ द्वारा नई गाड़ी लेने पर उसका शुभ मुहूर्त भी संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें लापसी, कढ़ी, चिरा एवं चावल का वितरण किया गया।

पूरे आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन की जानकारी डीके देवासी, कोठार द्वारा दी गई।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button